जेसिका लाल हत्याकांड : उपराज्यपाल की अनुमति पर समय से पहले रिहा हुआ आरोपी मनु शर्मा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जेसिका लाल हत्याकांड : उपराज्यपाल की अनुमति पर समय से पहले रिहा हुआ आरोपी मनु शर्मा

जेसिका लाल मर्डर केस में उम्रकैद की सजा काट रहा मनु पैरोल पर जेल से बाहर है। उपराज्यपाल

बहुचर्चित जेसिका लाल हत्याकांड मामले में आरोपी मनु सिंह की रिहाई को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल में मंगलवार को अनुमति दे दी है। जेसिका लाल मर्डर केस में उम्रकैद की सजा काट रहा मनु पैरोल पर जेल से बाहर है। उपराज्यपाल ने सेंटेंस रिव्यू कमेटी की सिफारिश पर यह फैसला लिया।
तिहाड़ जेल में मनु 14 साल की सजा काट चुका है। उसकी सोमवार को रिहाई हो चुकी है। उनकी रिहाई के पीछे जेल में उसका अच्छा बर्ताव बताया गया है। बीते 11 मई को कमेटी ने उनको रिहा करने को लेकर सिफारिश की थी। एलजी ने मनु शर्मा के साथ ही 17 और लोगों को भी रिहा करने का आदेश दिया है। 

दिल्ली हिंसा मामले में ताहिर हुसैन समेत 15 के खिलाफ दायर हुई चार्जशीट

बता दें कि 29 अप्रैल 1999 की रात दिल्ली के टैमरिंड रेस्टोरेंट में शराब परोसने से मना करने पर मॉडल जेसिका लाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप मनु शर्मा पर लगा। मनु शर्मा हरियाणा के कद्दावर नेता विनोद शर्मा का बेटा है। दिसंबर 2006 को दिल्ली हाईकोर्ट ने मनु को उम्रकैद सुनाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।