केजरीवाल सरकार के पास काम के बारे में बताने को कुछ नहीं, इसलिए CAA पर फैला रही भ्रम : मनोज तिवारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

केजरीवाल सरकार के पास काम के बारे में बताने को कुछ नहीं, इसलिए CAA पर फैला रही भ्रम : मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली के लोग पानी, बस सेवा, स्कूलों की स्थिति, कालेज

दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने संशोधित नागरिकता कानून और जेएनयू प्रकरण को लेकर बाइक रैली को गुरुवार को हरी झंडी दिखाने के बाद आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के पास सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताने को कुछ नहीं है, इसलिए नागरिकता कानून जैसे मुद्दों पर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। 
मनोज तिवारी ने संवाददाताओं से बातचीत में स्पष्ट किया कि आज की बाइक रैली युवाओं ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और जेएनयू जैसे प्रकरण पर जागरूकता फैलाने के लिये निकाली गई। यह बाइक रैली बीजेपी की तरफ से आयोजित नहीं की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के लोग अलग-अलग जगह से सोशल मीडिया पर अपने इलाके की तस्वीर शेयर कर रहे हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी का कोई नेता इन सवालों का जवाब देना ही नहीं चाहता है। 
1578569500 manoj
मनोज तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली के लोग पानी, बस सेवा, स्कूलों की स्थिति, कालेज बनाने के आप सरकार के वादों के बारे में सवाल कर रहे हैं लेकिन केजरीवाल दिल्लीवालों के सवालों पर कन्नी काट रहे हैं। दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि मैंने केजरीवाल जी से बस इतना सा सवाल किया कि हर दिल्लीवाले को उनकी सरकार द्वारा क्या-क्या फायदा पहुंचाया गया है। 
उन्होंने दावा किया कि इस सवाल का जवाब देने में 24 घंटे लगा दिए, और सवालों के जवाब देने की बजाए इधर उधर की बात करने लगे। मनोज तिवारी ने कहा कि वह केजरीवाल से लगातार 10 दिनों तक 10 सवाल पूछेंगे। उन्होंने दिल्ली सरकार से सवाल किया कि नगर निगम के 20 हजार करोड़ रूपये का क्या हुआ? 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।