बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने होली और जुमे की नमाज के एक ही दिन पड़ने पर कहा कि होली को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर किसी को अपने त्योहार मनाने की पूरी छूट है और विवाद पैदा करने वालों को इससे बचना चाहिए।
होली और रमजान के जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ने के कारण विवाद गहराता जा रहा है। इसे लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। इस बीच, दिल्ली की उत्तर-पूर्वी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का बयान सामने आया है। मनोज तिवारी ने कहा कि होली साल में सिर्फ एक बार आती है, जबकि जुमे की नमाज हर हफ्ते होती है, इसलिए होली को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
होली वाले होली मनाएं- मनोज तिवारी
मनोज तिवारी ने कहा कि सभी को अपने त्योहार मनाने की पूरी छूट है और इसे अपने तरीके से ही मनाना चाहिए। कानून अपना काम कर रहा है और विवाद पैदा करने वालों को इससे बचना चाहिए।
उन्होंने जोर देकर कहा कि जो लोग इस मुद्दे पर विवाद कर रहे हैं, उन्हें सिर्फ विवादों से ही प्रेम है और उन्हें अपनी सोच बदलनी चाहिए। उन्होंने अपील की कि जो लोग होली मनाना चाहते हैं, वे होली मनाएं और जो जुमे वाले हैं, वो जुमा मनाएं।
#WATCH | Delhi | BJP MP Manoj Tiwari says, “…We are celebrating Holi with all our party workers of Delhi. I congratulate all on the occasion of Holi… Holi comes once a year, and those who are trying to create any kind of issue are not good. ”Holi waale Holi manaayein, Jumma… pic.twitter.com/1o6BXNPIyh
— ANI (@ANI) March 13, 2025
औरंगजेब विवाद पर क्या बोले मनोज तिवारी?
इसके अलावा, औरंगजेब की कब्र को लेकर हुए विवाद पर भी मनोज तिवारी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलेगा, किसी मौलाना के बयान से नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी बयान दिए जा रहे हैं, वे अपनी जगह हैं, लेकिन सरकार वही करेगी जो संविधान में लिखा है।
Uttar Pradesh: Holi से पहले Aligarh में मस्जिदों को तिरपाल से ढका गया