मनोज तिवारी का दावा, कहा- दिल्ली की सभी सातों सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मनोज तिवारी का दावा, कहा- दिल्ली की सभी सातों सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा

NULL

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी की सभी सातों सीटों पर भाजपा के विजयी होने का दावा करते हुए पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने रविवार की शाम दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) इस चुनाव में तीसरे स्थान पर रहेगी। उत्तर-पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे तिवारी ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी की तुलना में ‘‘थोड़ा बेहतर’’ करेगी।

तिवारी ने दावा किया, ‘‘पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ लोगों के फीडबैक से पता चलता है कि चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए उत्साहजनक होंगे। हम दिल्ली की सभी सात सीटों पर भारी अंतर से जीतेंगे, जबकि आप तीसरे स्थान पर रहेगी और कांग्रेस उससे (आप) थोड़ा बेहतर प्रदर्शन करेगी।’’ दक्षिणी दिल्ली से आप के उम्मीदवार राघव चड्डा द्वारा ‘‘जाली’’ मतदान के आरोपों का हवाला देते हुए दिल्ली भाजपा प्रमुख ने कहा, ‘‘वह जाली मतदान के आरोप लगा रहे है क्योंकि वह हार से डरे हुए है।’’

उन्होंने कहा कि लोगों को 2014 में नरेन्द्र मोदी से उम्मीदें थीं जो अब उनके ‘‘मजबूत विश्वास’’ में बदल गई हैं। तिवारी ने आरोप लगाया कि मयूर विहार फेज तीन में आप विधायक द्वारा एक भाजपा कार्यकर्ता को ‘‘थप्पड़ मारा गया’’। उन्होंने कहा कि इससे दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से राजनीतिक नैतिकता में आई ‘‘गिरावट’’ का पता चलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + 19 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।