ममता ने लोगों से लोकसभा चुनाव में केंद्र में सरकार बदलने को कहा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ममता ने लोगों से लोकसभा चुनाव में केंद्र में सरकार बदलने को कहा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को लोगों से आग्रह किया कि वे आगामी लोकसभा चुनाव

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को लोगों से आग्रह किया कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र में सरकार बदल दें। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने देश के लोगों के लिए परेशानियां खड़ी कर दी हैं।

बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी लोगों को भाजपा के कथित हमलों से बचाने के लिए पश्चिम बंगाल के झारखंड और असम जैसे पड़ोसी राज्यों में चुनाव लड़ेगी।

कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में 19 जनवरी को विपक्षी दलों की रैली करने जा रहीं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने लोगों से आम चुनाव में दिल्ली में सरकार बदलने का आग्रह किया। बनर्जी ने कहा, ‘‘हमने लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने का नारा दिया है। आप भी ‘बदल दें’ का नारा दें।’’

Modi सरकार ने 42 हजार व्यवसायियों को देश छोड़ने को किया मजबूर : अखिलेश

उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार बेरोजगारी की समस्या का समाधान करने में विफल रही है और आम लोगों को बैंकों से कर्ज नहीं मिल रहा है। बनर्जी ने कहा, ‘‘लोग मोदी सरकार से निराश हैं। वे कह रहे हैं बस बहुत हुआ।’’ बनर्जी ने बुधवार को कहा था कि अगले लोकसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ‘‘महत्वपूर्ण’’ भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि कई विपक्षी दलों ने कोलकाता की विशाल रैली में शामिल होने की अपनी ओर से पुष्टि कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा था, ‘‘चंद्रबाबू नायडू, हार्दिक पटेल, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, एम के स्टालिन, फारूक अब्दुल्ला और अरविन्द केजरीवाल जैसे नेताओं ने रैली में अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है।’’

बनर्जी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह हिंसा भड़काने तथा देश को धार्मिक आधार पर बांटने की कोशिश कर रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे किसी उकसावे के शिकार न बनें।

मुख्यमंत्री ने जनसभा में कहा, ‘‘हम भविष्य में झारखंड में लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। हम असम और ओडिशा में भी लड़ेंगे।’’
उन्होंने भाजपा और माकपा पर लोगों को राज्य में परियोजनाओं के क्रियान्वयन के खिलाफ भड़काने का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।