मालीवाल को आज अस्पताल से मिल जाएगी छुट्टी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मालीवाल को आज अस्पताल से मिल जाएगी छुट्टी

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल को आज अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। सोमवार को उनकी हालत

नई दिल्ली : दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल को आज अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। सोमवार को उनकी हालत में काफी सुधार दिखाई दिया है। लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा अधिक्षक डॉ. किशोर सिंह ने कहा कि स्वाति मालीवाल के स्वास्थ्य में सुधार है। 
लंबे समय से अनशन होने के चलते उनकी तबियत में गिरावट आई थी। संभावना है कि मंगलवार सुबह तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। बता दें कि स्वाति मालीवाल बीते 3 दिसंबर से आमरण अनशन पर थीं। बीते रविवार सुबह उनकी हालत बिगड़ने पर तत्काल लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखे हुए है।
7 साल बाद भी निर्भया को नहीं मिला इंसाफ
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को निर्भया की बरसी पर देश के नाम एक खुला पत्र लिखा है। पत्र में स्वाति ने लिखा है कि विगत 13 दिनों तक वह अनशन पर रही। इस दौरान महिला सुरक्षा को लेकर पीएम, सांसदों और राष्ट्रपति तक को पत्र लिखा। 
दुष्कर्म मामलों में छह माह के भीतर ही फांसी की सजा का प्रावधान होने की बात कही। लेकिन ये शर्मसार कर देने वाली बात है कि इसपर किसी भी नेता ने संज्ञान नहीं लिया। कई निर्भया आज भी देश की अलग-अलग जगहों पर उसी दर्द और खौफ से गुजर रही हैं, लेकिन हमारी सरकार और सिस्टम मुंह सीए हुए बैठा है। 
16 दिसंबर की खौफनाक रात भुलाई नहीं जा सकती है। जिस दिन को हम कभी भूल नहीं सकते उसे 7 साल गुजर चुके हैं लेकिन दोषियों को फांसी अब तक नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।