मसूरी : प्रदेश के वन मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनाया जाना देश की एकता एवं स्वाभिमान के लिए जरूरी है। यह देश की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत के लिए भी जरूरी है। इस मौके पर उन्होंने केम्पटी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मार्ग के निर्माण के लिए दो लाख देने की घोषणा की।
वहीं यह भी कहा कि इसके लिए अगर भूमि प्रयोग बदलने की जरूरत पड़ी तो उसे भी किया जायेगा। कैम्पटी से लौटने के बाद मसूरी में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश के कबीना मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि कैम्पटी के वन्य जंतु विहार में धनोल्टी की तर्ज पर ईको पार्क के रूप में विकसित किया जायेगा। इसमें कैंपा व जायका से सहयोग लिया जायेगा।
इसमें साहसिक पर्यटन का विकास भी किया जायेगा। अभी केवल कैम्पटी फाल होने के कारण प्रयर्टकों का दबाव रहता है और जब ईको पार्क बन जायेगा तो यहां भी प्रयर्टकों को जहां नेचर का दीदार होगा वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। यहां पूरी वन भूमि है। उन्होंने कहा कि मालसी जू देश का पहला व विश्व का दसवा सबसे खूबसूरत जू हैं।
जू का कैकटस पार्क बहुत खूबसूरत है। इसका विस्तार कर रहे हैं वहीं हल्द्वानी में अंतर्राष्ट्रीय जू बनाया जा रहा है, जिसकी लागत चार सौ करोड़ है जो सिंगापुर के नाइट सफारी, यूरोप व अमेरिका के जू की तर्ज पर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वन विभाग आम जनता के साथ सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी की जा रही है।
वन विभाग केवल वन्य जंतुओं व वनों को ही नहीं बचा रहा बल्कि समाज के विकास के कार्य भी कर रहा हैं। वन विभाग विकास कार्यों में अवरोध पैदा नहीं करता बल्कि सकारात्मक सोच के साथ कार्य कर रहा है। कोटद्वार में ईको पार्क बनाया जा रहा है वहीं बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। वन विभाग जीव जंतुओं के प्रति जंगलों के प्रति ही सकारात्मक है बल्कि समाज के साथ मिलकर कार्य कर रहा है।