स्टे मिलने के बाद डंपिंग साइट रुकवाने पहुंचे माकन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

स्टे मिलने के बाद डंपिंग साइट रुकवाने पहुंचे माकन

NULL

नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी में सिल्ट डंपिंग साइट न बनाने की मांग को लेकर दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन और लक्ष्मी नगर के पूर्व विधायक डॉ. एके वालिया एलजी अनिल बैजल से मिलने पहुंचे थे। हालांकि, पूरे मामले में स्थानीय लोग पहले ही दिल्ली हाईकोर्ट से स्टे ले चुके हैं। जिस पर आगामी 9 अप्रैल को सुनवाई भी होनी है। एलजी से मुलाकात के बाद अजय माकन ने बताया कि एलजी से मिलकर हमारी मुख्यतः मांग यह है कि गीता कॉलोनी में जो लैंडफिल प्रस्तावित है वो न बनाई जाए। इस मामले में डॉ. एके वालिया संबंधित निगम के अधिकारियों से भी मिले।

माकन ने कहा कि गीता कॉलोनी की प्रस्तावित लैंडफिल यमुना बैंक के बेहद नजदीक है और सड़क से केवल 200 फुट की ही दूरी पर है जहां सड़क पार करते ही यमुना शुरू हो जाती है। उन्होंने कहा कि बारिश के समय में जब भी पानी पीछे से सीव होगा तो सारा कूड़ा यमुना में बहकर आएगा तो यमुना में सारा लैंडफिल का वेस्टेज आ जाएगा जिससे यमुना पूरी तरह से गंदी होगी। माकन ने कहा कि गीता कॉलोनी की प्रस्तावित लैंडफिल साइट पर डीडीए ने पहले अस्पताल बनाने की मंजूरी दे दी थी जो अब सरकार ने सेनेटरी लैंडफिल बनाने के लिए प्रस्तावित कर दिया है। अगर यहां पर अस्पताल की जगह खत्ता बनेगा तो आसपास के रिहायशी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को परेशानी होगी।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।