मध्य प्रदेश : रात 10 से सुबह 6 बजे तक चुनाव प्रचार पर रोक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मध्य प्रदेश : रात 10 से सुबह 6 बजे तक चुनाव प्रचार पर रोक

शांति बनाए रखने हेतु यह निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता के तहत रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक विभिन्न माध्यमों से किए जाने वाले चुनाव प्रचार पर रोक रहेगी। आधिकारिक तौर पर शनिवार को दी गई जानकारी के अनुसार, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक डोर टू डोर कैंपेन, एसएमएस, वॉट्सएप, कॉल्स, लाउडस्पीकर या अन्य किसी माध्यम से राजनीतिक प्रचार प्रतिबंधित रहेगा। निर्वाचन आयोग ने आम आदमी की निजता एवं शांति बनाए रखने हेतु यह निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इसका पालन करने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।