बना अंडरपास लेकिन अब भी जाम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बना अंडरपास लेकिन अब भी जाम

NULL

पश्चिमी दिल्ली: आजादपुर के निवासी और यहां से रोजाना गुजरने वाले इन दिनों ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। लेकिन इस समस्या का कोई हल निकलता नहीं दिख रहा है। रोजाना आवाजाही करने वाले वाहन चालकों का कहना है कि यहां पर अंडरपास व फ्लाईओवर बनने के बाद भी ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात नहीं मिल सकी है। लोगों का कहना है कि यहां पर ट्रैफिक जाम की प्रमुख वजह आजादपुर मंडी में पड़ोसी राज्यों से आने वाले ट्रक हैं जो बेतरतीब तरीके से कहीं भी पार्क कर देते हैं। इसके अलावा सड़क किनारे अतिक्रमण भी जाम की प्रमुख समस्याओं में से एक है।

इस जाम की वजह से आस-पास के कई इलाके प्रभावित हो रहे हैं। जिनमें आजादपुर मंडी से जीटीके डिपो जाने वाला मार्ग, शालीमार बाग अंडरपास व शालीमार फ्लाईओवर, मॉडल टाउन, केवल पार्क, आजादपुर रेड लाइट व महेंद्रू इंक्लेव प्रमुख हैं। इन जगहों पर सुबह-शाम ही नहीं बल्कि दिन के समय भी जाम की समस्या बनी रहती है। जाम के कारण लोग मेट्रो स्टेशन भी समय से नहीं पहुंच पाते हैं।

साथ ही आजादपुर मंडी के गेट के बाहर भी अतिक्रमण की समस्या है। सालों से अतिक्रमण के कारण भी यहां पर जाम लगा रहता है। कभी-कभी समस्या और गंभीर बन जाती है। वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहते हैं। यातायात पुलिस भी मूक दर्शक बन जाती है, वहीं जाम के कारण स्थानीय लोगों को भी परेशानी से जूझना पड़ता है। आदर्श नगर मेट्रो यात्रियों को कई बार जाम की वजह से परेशानी होती है। पास में आदर्श नगर रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों की कई बार घंटों जाम में फंसने से ट्रेन छूट जाती है।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।