तितली से 2.6 लाख किसानों की फसल को पहुंचा नुकसान : नायडू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तितली से 2.6 लाख किसानों की फसल को पहुंचा नुकसान : नायडू

कार्य मनरेगा के अंतर्गत किया जा सकता है।’ मुख्यमंत्री ने शनिवार को श्रीकाकुलम में तितली उद्यानम पुनर्निर्माण परियोजना

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि चक्रवाती तूफान‘तितली’से श्रीकाकुलम और विजयनगरम जिलों में 206201 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने बुधवार रात को अधिकारियों के साथ टेली कांफ्रेंस के माध्यम से इन जिलों में जारी राहत कार्यों की समीक्षा की।

 श्री नायडू ने कहा कि चक्रवाती तूफान से 91000 हेक्टेयर क्षेत्र में फसल को नुकसान पहुंचा है और अधिकारियों को 31 अक्टूबर तक फसलों को हुए इस नुकसान के क्षतिपूर्ति भुगतान के लिए कदम उठाने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि गांवों की बैठकों में क्षतिपूर्ति भुगतान के चेक दिये जाएं।

श्री नायडू ने कहा कि पांच मंडलों में घरों को पहुंचे नुकसान का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है और चार अन्य मंडलों में शनिवार तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को चार दिनों के भीतर घरों में बिजली आपूर्ति और सात दिनों के भीतर खेतों के बिजली कनेक्शन बहाल करने का निर्देश दिया।

अधिकारियों को 20 अक्टूबर तक कूड़ हटाकर पूरी तरह स्वच्छता बहाल करने का निर्देश दिया। श्री नायडू ने कहा, ‘तितली से हुए नुकसान की सटीक गणना जल्द से जल्द पूरी की जानी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि जिले में चक्रवाती तूफान का कोई निशान बाकी न रहे। यह कार्य मनरेगा के अंतर्गत किया जा सकता है।’ मुख्यमंत्री ने शनिवार को श्रीकाकुलम में तितली उद्यानम पुनर्निर्माण परियोजना की घोषणा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 19 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।