लोकपाल सदस्य डी. बी. भोसले ने दिया इस्तीफा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लोकपाल सदस्य डी. बी. भोसले ने दिया इस्तीफा

निजी कारणों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।’’ लोकपाल अध्यक्ष न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष ने

लोकपाल के सदस्य न्यायमूर्ति डी. बी. भोसले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सरकारी सूत्रों ने गुरूवार को इसकी जानकारी दी।
लोकपाल के सदस्य न्यायमूर्ति डी. बी. भोंसले ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। 
अधिकारियों ने बताया कि न्यायमूर्ति भोंसले ने अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सोमवार को भेज दिया था। 
आधिकारिक सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ न्यायमूर्ति भोंसले ने कुछ निजी कारणों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।’’ 
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति भोंसले को लोकपाल अध्यक्ष न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष ने 27 मार्च 2019 को पद की शपथ दिलाई थी। स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से आने वाले 63 वर्षीय भोंसले बंबई उच्च न्यायालय और कर्नाटक उच्च न्यायालय में न्यायाधीश रह चुके हैं। 
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों के लिए हैदराबाद के उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर भी उन्होंने 15 महीने (2015-2016) तक अपनी सेवाएं दीं। नियमों के अनुसार, लोकपाल पैनल में एक अध्यक्ष और अधिकतम आठ सदस्य होने का प्रावधान है। इनमें से चार का न्यायतंत्र से होना जरूरी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।