दुष्कर्म मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत पहुंचे लोजपा सांसद प्रिंस पासवान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दुष्कर्म मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत पहुंचे लोजपा सांसद प्रिंस पासवान

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) सांसद प्रिंस पासवान ने दुष्कर्म मामले में गिरफ्तारी बचने के लिए मंगलवार को दिल्ली

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) सांसद प्रिंस पासवान ने दुष्कर्म मामले में गिरफ्तारी बचने के लिए मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। पासवान की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर बृहस्पतिवार को विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल की अदालत में सुनवाई होने की संभावना है। 
अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पासवान ने अधिवक्ता नितेश राणा के जरिये अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है। अर्जी में दावा किया गया है कि कथित पीड़िता और उसका पुरुष साथी पासवान से पैसे की उगाही कर रहे थे और उन्हें ब्लैकमेल कर रहे थे। याचिका में कहा गया कि इस संबंध में पहले ही प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है जिसमें महिला और उसके साथी को अग्रिम जमानत दी गई है।  
प्रिंस पासवान बिहार के समस्तीपुर सीट से लोकसभा सदस्य हैं। गौरतलब है कि महिला ने इस साल मई में दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और दिल्ली की अदालत के निर्देश पर पुलिस ने नौ सितंबर को प्रिंस पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। महिला ने दावा किया है कि वह लोजपा कार्यकर्ता है और उसने पासवान पर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।