दिल्ली मेट्रो में हड़ताल के आसार

दिल्ली मेट्रो में हड़ताल के आसार बन रहे हैं, एक बार फिर से मेट्रो प्रशासन और कर्मचारियों के

नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो में हड़ताल के आसार बन रहे हैं, एक बार फिर से मेट्रो प्रशासन और कर्मचारियों के बीच आपसी सहमति नहीं बन रही है। दरअसल, रविवार को हुई दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की काउंसिल बैठक में फैसला लिया गया है कि प्रशासन की बैठक में मेट्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर शामिल नहीं होंगे। 
मिली जानकारी के अनुसार अधिकारियों और कर्मचारियों में रोष है कि यदि बैठक में एमडी ही शामिल नहीं होंगे तो किसी बैठक का क्या फायदा। ऐसे बैठक में होने वाले फैसले का असर क्या रहेगा। कर्मचारियों का कहना है कि यदि इस फैसले को वापस नहीं लिया जाता तो मेट्रो में हड़ताल की नौबत आ सकती है। बता दें कि पिछले साल भी कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद मेट्रो में हड़ताल टल गई थी। लेकिन प्रशासन के बीच विवाद अभी तक नहीं टला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।