दिल्ली में आज धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने के आसार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में आज धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने के आसार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई दिनों से जारी असामान्य गर्मी के बाद सोमवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई दिनों से जारी असामान्य गर्मी के बाद सोमवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिसके कारण सुबह मौसम सुहावना रहा। मौसम विशेषज्ञों ने हल्की बारिश और धूल भरी आंधी के साथ गरज के साथ छीटें पड़ने के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाये रहने की संभावना व्यक्त की है।
सुबह के दौरान तापमान इस साल के सामान्य स्तर पर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की संभावना है। 

संसदीय लोकतंत्र में सक्रिय विपक्ष और उसकी भूमिका महत्वपूर्ण : PM मोदी

सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे 54 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।