दिल्ली की जिला अदालतों में वकीलों की हड़ताल खत्म - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली की जिला अदालतों में वकीलों की हड़ताल खत्म

दिल्ली की सभी छह जिला अदालतों में बीते चार नवंबर से चली आ रही वकीलों की हड़ताल शुक्रवार

दिल्ली की सभी छह जिला अदालतों में बीते चार नवंबर से चली आ रही वकीलों की हड़ताल शुक्रवार को खत्म हो गई। तीस हजारी अदालत में वकीलों और पुलिस के बीच झड़प के बाद जिला अदालतों में वकील हड़ताल पर चले गए थे। 
दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा वकीलों को मामला सुलझाने का निर्देश दिये जाने के बाद ऑल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट्स बार एसोसिएशन की समन्वय समिति ने पदाधिकारियों की बैठक के बाद यह फैसला लिया। 
संगठन के अध्यक्ष महावीर शर्मा ने कहा, “हम उच्च न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हैं इसलिये काम से गैरहाजिरी को स्थगित किया जाता है और शनिवार से काम बहाल होगा। वकील संरक्षण अधिनियम के लिये हमारी लड़ाई जारी रहेगी।” 
तीस हजारी अदालत में दो नवंबर को पार्किंग को लेकर वकीलों और पुलिस के बीच हुई झड़प में कम से कम 20 सुरक्षाकर्मी घायल हुए थे जबकि कुछ वकीलों को भी चोट आई थी। इसके बाद झड़प के विरोध में छह जिला अदालतों में चार नवंबर से वकील हड़ताल पर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।