जानिए आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट की 10 खास बातें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जानिए आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट की 10 खास बातें

NULL

संसद का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2017-18 पेश किया। इस सर्वेक्षण के मुताबिक इस वर्ष जीडीपी ग्रोथ 6.75 प्रतिशत रही जो अगले वित्त वर्ष में 7-7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इसके अलावा आर्थिक सर्वेक्षण पेश करते हुए वित्त मंत्री ने रोजगार, कृषि पर जोर देने की बात कही। वित्त वर्ष 2018-19 का केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। उससे पहले जानें आर्थिक सर्वेक्षण की 10 प्रमुख बातें…

1. साल 2017-18 में विकास दर 6.75% रहने का है अनुमान है।

2. रिपोर्ट के अनुसार अगले वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था में ज्यादा सुधार की है उम्मीद है।

3. 2018-19 में विकास दर 7-7.5% रहने का है अनुमान। इसमें अर्थव्यवस्था में ज्यादा सुधार की उम्मीद है।

4. आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार देश में विकास पर सरकार का ज़ोर रहेगा।

5. रिपोर्ट के अनुसार देश में निजी निवेश बढ़ाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।

6. सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार इस साल का बजट रोज़गार, शिक्षा, कृषि पर ज़्यादा फ़ोकस रहेगा।

7. 2017-18 में खेती पर ख़राब मौसम की मार रही। इसका भी जिक्र किया गया है।

8. अप्रत्यक्ष कर में 50 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

9. दूसरे देशों के मुक़ाबले प्रत्यक्ष कर वसूली कम है। इसका भी जिक्र किया गया है।

10. कच्चे तेल की बढ़ती क़ीमत चिंता का विषय।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।