तिवारी के आवास पर कीर्तन दरबार का आयोजन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तिवारी के आवास पर कीर्तन दरबार का आयोजन

सिख पंथ के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्रदेश भाजपा

नई दिल्ली : सिख पंथ के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के आवास पर कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सिखों की सबसे बड़ी आस्था का केन्द्र करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने पर उनका धन्यवाद करना था। इस दौरान मनोज तिवारी कीर्तन के पीछे बैठकर धन गुरु नानक बोलकर कीर्तन गुरबाणी गायन करी। उन्होंने कहा कि करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के प्रयासों से संभव हो सका है, जिसके उपरांत सिख समाज को गुरु नानक के जीवन के अंतिम वर्षों से जुड़े स्थान के दर्शन आसानी से संभव हो सकेंगे। 
यह समाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है जिसे सिख समाज सदियों तक याद रखेगा। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करने के लिए हम सभी ने  सुकराना कार्यक्रम का आयोजन किया है।  गुरु नानक सिर्फ सिख पंथ की या फिर भारत की ही धरोहर नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणा पुंज हैं। गुरु नानक एक गुरु होने के साथ-साथ एक विचार हैं, जीवन का आधार हैं। हमारे संस्कार, संस्कृति, मूल्य, परवरिश और हमारी सोच सब गुरु नानक देव जैसी पुण्य आत्माओं द्वारा गढ़ी गई है। 
करतारपुर साहिब कॉरिडोर जाकर अब सिख श्रद्धालु गुरु नानक के इस पावन स्थल के दर्शन कर सकेंगे। भारत की एकता व सुरक्षा के लिए गुरु नानक से लेकर गुरु गोविंद तक अनेक गुरुओं ने बलिदान दिए हैं। बबेक सिंह माटा ने कहा कि गुरु की कृपा है कि दशकों बाद करतारपुर कॉरिडोर के माध्यम से करतारपुर साहिब का दर्शन श्रद्धालुओं को हो पाएगा। 
सुकराना के नाम से आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री रामलाल, सांसद रमेश बिधूड़ी, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सरदार आरपी सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, रविन्द्र गुप्ता एवं राजेश भाटिया, महापौर अवतार सिंह, सरदार कुलदीप सिंह, सरदार कुलविंदर सिंह बंटी, जसप्रीत सिंह माटा और सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह बिट्टू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।