केजरीवाल से दिल्ली की जनता का मोह भंग हो चुका है : डाॅ. हर्षवर्धन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

केजरीवाल से दिल्ली की जनता का मोह भंग हो चुका है : डाॅ. हर्षवर्धन

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन ने कमला नगर सेवा सदन और पहाड़गंज स्थित चुन्नौर भवन में सदस्यता अभियान

नई दिल्ली : केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन ने कमला नगर सेवा सदन और पहाड़गंज स्थित चुन्नौर भवन में सदस्यता अभियान में हिस्सा लिया। उनके तहत काफी संख्या में भाजपा के सदस्य बनाए गए। केन्द्रीय मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन ने कहा कि सदस्यता अभियान अपने अंतिम पड़ाव पर है, लेकिन भाजपा से जुड़ने वालों का उत्साह कम नहीं हो रहा है। इसी उत्साह को देखते हुए ही सदस्यता की तारीख को बढ़ाया गया था जिससे अधिक से अधिक नये सदस्य पार्टी से जुड़ सकें। 
चुनावी वर्ष होने के कारण सदस्यता अभियान बेहद महत्वपूर्ण है जिसका फायदा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिलने वाला है क्योंकि केजरीवाल सरकार से दिल्ली की जनता का मोह भंग हो चुका है। सदस्यता अभियान प्रमुख कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि प्रदेश भाजपा रविवार से घर-घर चलो अभियान के कार्यक्रम का आयोजन सभी 14 जिलों व 280 मण्डलों में आयोजित करने जा रही है। 
इस अभियान में सभी सांसद, विधायक, प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारियों के साथ प्रकल्प, विभाग एवं प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता इन दो दिनों में सघन सम्पर्क करके व अपनी जान पहचान का प्रयोग कर लोगों के घर-घर जाकर उन्हें भाजपा के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि घर-घर चलो अभियान के माध्यम से हम दिल्ली की ग्रहणी महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों को जोड़ने के साथ-साथ पहली बार मतदाता बन रहे युवा पीढ़ी को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।