केजरीवाल ने दिल्ली को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के वास्ते अमित शाह से मदद मांगी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

केजरीवाल ने दिल्ली को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के वास्ते अमित शाह से मदद मांगी

अरविन्द केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के वास्ते सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के वास्ते सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मदद मांगी। 

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर दिल्ली विधानसभा में चर्चा के दौरान केजरीवाल ने उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से कहा कि वह देखें कि क्या महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के बारे में छात्रों को संवेदनशील बनाने के लिए स्कूलों में पाठ्यक्रम लाए जाने की आवश्यकता है। 

केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमें आपके (शाह) सहयोग और मदद की आवश्यकता है। हमें साथ आना चाहिए और दिल्ली को एक सुरक्षित स्थान बनाना चाहिए।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।