'सारे भ्रष्ट लोग आम आदमी पार्टी के खिलाफ एकजुट हो गए', आरोपों से घिरे केजरीवाल का Tweet - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘सारे भ्रष्ट लोग आम आदमी पार्टी के खिलाफ एकजुट हो गए’, आरोपों से घिरे केजरीवाल का Tweet

कुमार विश्वास द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद केजरीवाल ने कहा कि सभी भ्रष्ट लोग आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे कुमार विश्वास द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बीजेपी और कांग्रेस के निशाने पर हैं। खुद को सबसे ‘स्वीट आतंकी’ बताने के एक दिन बाद केजरीवाल ने कहा कि सभी भ्रष्ट लोग आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ एकजुट हो गए हैं।
राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों में 12,430 आधुनिक कक्षाओं के उद्घाटन से ठीक पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर यह बात कही। उन्होंने ट्वीट में लिखा,”देश के सारे भ्रष्टाचारी हमारे खिलाफ इकट्ठे हो गए हैं। आज हम दिल्ली के स्कूलों में 12,430 अत्याधुनिक क्लासरूम (कक्षाएं) शुरू करके उनको करारा जवाब देंगे। ये देश इन भ्रष्टाचारियों के सामने नहीं झुकेगा। अब देश ने ठान ली है। अब देश आगे बढ़ेगा। बाबा साहिब और भगत सिंह के सपने पूरे होंगे।’


आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि केजरीवाल पंजाब में चुनाव जीतने के लिए अलगाववादी तत्वों का समर्थन लेने को तैयार थे। विश्वास के इन आरोपों के बाद केजरीवाल विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं।

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। अमित शाह ने आम आदमी पार्टी के प्रतिबंधित संगठन सिख फोर जस्टिस से चुनाव में सहयोग लेने के मामले की जांच की गुज़ारिश को स्वीकार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।