केजरीवाल का आरोप- LG के जरिए दिल्लीवासियों की जिंदगी तबाह कर रही है भाजपा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

केजरीवाल का आरोप- LG के जरिए दिल्लीवासियों की जिंदगी तबाह कर रही है भाजपा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल Arvind Kejriwal ने शनिवार को उपराज्यपाल वी के सक्सेना और भारतीय जनता पार्टी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल Arvind Kejriwal ने शनिवार को उपराज्यपाल वी के सक्सेना और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा, उपराज्यपाल के जरिए राष्ट्रीय राजधानी के लोगों की जिंदगी बर्बाद कर रही है। ये लोग रोज किसी ना किसी बात को लेकर बखेड़ा कर देते हैं। मैं दिल्लीवासियों को भरोसा दिलाता हूं- जब तक आपका ये बेटा जिंदा है, चिंता मत करना। आपका बाल भी बांका नहीं करने दूंगा।’’
संवैधानिक कर्तव्यों से भागने का आरोप
मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी उपराज्यपाल द्वारा एक पत्र में केजरीवाल और उनके मंत्रियों पर राष्ट्रीय राजधानी में अपने संवैधानिक कर्तव्यों और शासन की जिम्मेदारी से भागने का आरोप लगाने के बाद आई है। सक्सेना की चिट्ठी का जवाब देते हुए AAP प्रमुख ने  शनिवार को एक ट्वीट कर कहा, ‘‘आज एक और लव लेटर आया है।’’आम आदमी पार्टी, उपराज्यपाल द्वारा दिए गए सभी जांच के आदेश को गुजरात चुनाव को लेकर भाजपा की बौखलाहट बता रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 10 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।