केजरी ने विकास एवं सुशासन के नाम पर कांग्रेस व भाजपा को घेरा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

केजरी ने विकास एवं सुशासन के नाम पर कांग्रेस व भाजपा को घेरा

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विपक्षी दलों पर हमलों

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विपक्षी दलों पर हमलों का सिलसिला तेज कर दिया है। आगामी चुनावी माहौल को नया रंग देते हुए केजरीवाल ने दिल्ली की सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस एवं भाजपा को विकास एवं सुशासन के मुद्दे पर घेरा है। केजरीवाल ने शनिवार को बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में 38 अनधिकृत कॉलोनियों में विकास कार्यों के शुभारंभ अवसर पर कांग्रेस और भाजपा सरकार के 70 साल के शासन और दिल्ली सरकार के चार साल के विकास कार्यों की तुलना की और अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनायी।

उन्होंने कहा कि देश में पहली बार 980 गलियों में 102 किमी लंबी गलियों का निर्माण हो रहा है। यह काम आगामी दिसंबर तक पूरा कर लिया जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि 70 साल में दिल्ली में 17,000 क्लासरूम बनाये गये जबकि हमारी सरकार ने चार साल में ही 19,000 क्लासरूम बनवा दिए। दिल्ली सरकार के 35 अस्पतालों में सभी का इलाज मुफ्त है। हर गली में सीसीटीवी कैमरा लगने जा रहे हैं। शीला दीक्षित के शासन काल में हर साल बिजली के रेट बढ़ते थे लेकिन दिल्ली के लोगों को अब देश में सबसे सस्ती और 24 घंटे बिजली मिल रही है। इस मौके पर केजरीवाल केन्द्र की भाजपा सरकार को घेरने में भी पीछे नहीं रहे।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर केन्द्र सरकार ने हमारे काम में खूब अड़गा लगाया, जिससे विकास कार्य देरी से शुरू हो सके। इस दौरान उन्होंने जनता से यह भी वादा किया यदि निर्माण कार्य समय पर पूरे नहीं हुए तो अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हे वोट मत देना। वहीं दक्षिणी दिल्ली लोकसभा के प्रभारी राघव चड्ढ़ा ने कहा कि भाजपा के सातों सांसदों ने दिल्ली में पिछले पांच साल में कोई काम नहीं किया।

यदि आप केजरीवाल को इन सातों सांसदों से निजात दिलाना चाहते हैं। तो तीन महीने बाद जो चुनाव है उसमे झाड़ू का बटन दबाएं और केजरीवाल के सिपाहियों को जिताएं। इस दौरान दिल्ली सरकार के शहरी विकास मंत्री सत्येन्द्र जैन एवं सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।