दुष्कर्म पीड़ित बालिका से अस्पताल में मिले CM केजरीवाल, 10 लाख रुपये देने का किया एलान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दुष्कर्म पीड़ित बालिका से अस्पताल में मिले CM केजरीवाल, 10 लाख रुपये देने का किया एलान

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा दिल्ली सरकार पीड़ित बालिका के परिवार को कानूनी मदद के लिए

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को दिल्ली के उपनगर द्वारका में दुष्कर्म पीड़ित छह वर्ष की मासूम से मिलने सफदरजंग अस्पताल पहुंचे। छह वर्ष की मासूम के साथ मंगलवार को द्वारका में फुसलाकर पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत गंभीर है और उसका सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है। 
दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल में मासूम बालिका का हालचाल और उसके परिजनों से मुलाकात के बाद सीएम केजरीवाल ने कहा दिल्ली सरकार पीड़ित के परिवार को दस लाख रुपए की आर्थिक मदद देगी। 
उन्होंने कहा बालिका का उपचार कर रहे डाक्टरों से मिलकर जानकारी ली है। बालिका का स्वास्थ्य अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। मुख्यमंत्री ने कहा दिल्ली सरकार पीड़ित बालिका के परिवार को कानूनी मदद के लिए एक वकील की सेवाएं मुहैया करायेगी। गौरतलब है कि शुक्रवार को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी बालिका से मिलने अस्पताल गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।