केजरीवाल गाय के नाम पर उड़ा रहे हिन्दुओं की आस्था का मजाक : बिधूड़ी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

केजरीवाल गाय के नाम पर उड़ा रहे हिन्दुओं की आस्था का मजाक : बिधूड़ी

रमेश बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल गाय के नाम पर हिन्दुओं की आस्था का मजाक उड़ा रहे है।

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता एवं दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने संयुक्त रूप से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जानकारी दी कि वे बुधवार को भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा से मिलकर आम आदमी पार्टी द्वारा आदर्श आचार संहिता के लगातार गंभीर उल्लंघन की शिकायत करेंगे। इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रमुख अशोक गोयल भी मौजूद रहे।

नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि आम आदमी पार्टी चुनाव प्रचार के समय गाय व बछड़े की फोटो को लेकर संप्रदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत कर रही है। इस मौके पर रमेश बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल गाय के नाम पर हिन्दुओं की आस्था का मजाक उड़ा रहे है। वह विभिन्न समुदायों के बीच आपसी मतभेद पैदा करने का भी प्रयास कर रही है। धार्मिक शांति और सद्भावना को चुनौती देने वाले इस कृत्य को देखते हुए गोविंदपुरी थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।