केजरीवाल ने वृद्धाश्रम का किया उद्घाटन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

केजरीवाल ने वृद्धाश्रम का किया उद्घाटन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को वज़ीरपुर में चार मंजिला वृद्धाश्रम का उद्घाटन किया और कहा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को वज़ीरपुर में चार मंजिला वृद्धाश्रम का उद्घाटन किया और कहा कि यह केवल आप सरकार है जो बुजुर्गों का सम्मान करती है। 
एक आधिकारिक बयान के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में तीन वृद्धाश्रम हैं और सात निर्माणाधीन हैं। इस नए वृद्धाश्रम में 36 वृद्ध रह सकते हैं और इसमें मनोरंजन सहित कई अन्य सुविधाएं दी गई हैं। 
केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार राष्ट्रीय राजधानी में और अधिक वृद्धाश्रम खोलेगी। 
आयोजन में केजरीवाल ने युवाओं से भी अपील की कि जब भी उन्हें समय मिले वे दिल्ली सरकार द्वारा संचालित वृद्धाश्रमों में समय बिताएं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।