बुजुर्गों को करतारपुर साहिब के दर्शन कराएगी केजरीवाल सरकार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बुजुर्गों को करतारपुर साहिब के दर्शन कराएगी केजरीवाल सरकार

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत दिल्ली सरकार गुरुद्वारा करतारपुर साहिब की यात्रा भी कराएगी। यात्रा पर आने

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत दिल्ली सरकार गुरुद्वारा करतारपुर साहिब की यात्रा भी कराएगी। यात्रा पर आने वाले सभी खर्च का वहन दिल्ली सरकार करेगी। इसके लिए दिल्ली-अमृतसर-वाघा बॉर्डर-श्री आनंदपुर साहिब रूट को विस्तार दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि कैबिनेट से मंजूरी के बाद प्रस्ताव की बारीकियों पर काम करने के लिए इसे राजस्व विभाग के पास भेजा गया है, जिससे जल्द से जल्द पंजीकरण प्रारंभ हो सके। 
सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर दिल्ली सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब दिल्ली के बुजुर्गों को करतारपुर साहिब के भी दर्शन कराए जाएंगे। शुक्रवार को दिल्ली कैबिनेट ने दिल्ली-अमृतसर-वाघा बॉर्डर-श्री आनंदपुर साहिब को करतारपुर पाकिस्तान तक विस्तार कर दिया है। 
इस योजना के तहत जो भी इस रूट पर जाएगा, वह अब करतारपुर साहेब के दर्शन भी करेंगे। कोई भी पैसा भारत या पाकिस्तान सरकार को देना होगा तो वह दिल्ली सरकार देगी। करतारपुर कॉरिडोर को लेकर भारत और पाकिस्तान सरकार के बीच कुछ चीजें तय होनी है। कैबिनेट ने रूट विस्तार को मंजूरी देकर आगे की कार्रवाई के लिए राजस्व विभाग को भेज दिया है, जहां से सभी चीजें फाइनल होने के बाद पंजीकरण खोल दिया जाएगा। 
इससे 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर लोगों को करतारपुर के दर्शन हो सके। तीर्थ यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए हर तीर्थ यात्री के साथ एक जवान व्यक्ति अटेंडेंट के रूप में करतारपुर भी जा सकेगा।
करतारपुर और ऑड-ईवन मामले पर सिख ने किया सीएम का धन्यवाद
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्री करतारपुर साहिब यात्रा की घोषणा का सिख समुदाय ने स्वागत किया है। तिलकनगर से विधायक जरनैल सिंह और कालकाजी से विधायक अवतार सिंह कालका ने सीएम केजरीवाल द्वारा लिये गये इस निर्णय पर उनका धन्यवाद किया है। पार्टी मुख्यालय में हुई एक प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि सीएम के इस ऐलान पर दिल्ली का सिख समुदाय उनको धन्यवाद कर रहा है। 
12 तारीख को गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व पर सीएम केजरीवाल का दिल्ली के सिख समुदाय के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा का तोहफा न केवल दिल्ली के सिख समुदाय के लिए बल्कि पूरे देश में रह रहे सिख समुदाय के लोगों के लिए एक बहुत बड़ा सम्मान है। वहीं अवतार सिंह कालका ने कहा कि जिस तरह से मुस्लिम समुदाय के लिए मक्का-मदीना और हिन्दू समुदाय के जीवन में कैलाश मानसरोवर बहुत बड़ा स्थान रखता है, उसी प्रकार से सिख समुदाय के लिए पाकिस्तान में स्थित करतारपुर साहिब बहुत बड़ा स्थान रखता है। 
साथ ही उन्होंने यह भी बताया की 12 तारीख को गुरु नानक जी के 550 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सीएम केजरीवाल ने सिख समुदाय की मांग पर 11 और 12 तारीख को ऑड-ईवन से छूट का ऐलान किया है। इससे पूरी दिल्ली में सिख समुदाय अपने पर्व को पूरी खुशियों के साथ मना सकेगा। इसके लिए सिख समुदाय की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को धन्यवाद दिया।
11-12 नवंबर को ऑड-ईवन में मिलेगी छूट 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरु पर्व को देखते हुए 11 व 12 नवंबर को ऑड-ईवन से छूट देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि गुरुनानक देव जी का 550 वांं प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। 12 को गुरु पर्व है, 11 को नगर कीर्तन निकला जाएगा। इस दौरान काफी सिख संगठनों ने मुझसे मुलाकात की। 
सिख समुदाय के लाखों लोग इसमें शामिल होंगे। उन्हें कोई परेशानी न हो, इसके लिए 11 व 12 नवंबर को ऑड-ईवन से छूट मिलेगी। कई सिख संगठन की मांग के आधार पर निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रकाश पर्व पर ऑड-ईवन से छूट देने के संबंध में सिखों का एक प्रतिनिधिमंडल तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह के साथ परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से मिला। 
श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व पूरी दुनिया में बहुत बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। 11 नवंबर को पूरे शहर में भव्य नगर कीर्तन की तैयारियां हो रही है जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के हिस्सा लेने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।