10 हफ्ते ही बची है केजरीवाल सरकार : तिवारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

10 हफ्ते ही बची है केजरीवाल सरकार : तिवारी

भाजपा दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के डेंगू की रोकथाम के लिए दस हफ्ते,

भाजपा दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के डेंगू की रोकथाम के लिए दस हफ्ते, दस बजे, दस मिनट अभियान को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार दस हफ्ते की ही बची हुई । उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम में जन जागरण पहले ही फैल चुका है जिसका परिणाम दिल्ली के लोगों के सामने डेंगू के मामलों में आई कमी है। 
तिवारी ने कहा कि एक ओर दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों में सड़कों की हालत खस्ता है। उन्होंने कहा कि परिवहन व्यवस्था ठप पड़ी है, लोगों को बसों का इंतजार घंटों करना पड़ता है और बसें जो आती हैं वो कुछ दूरी पर खराब हो जाती है। जब दिल्ली में इतनी समस्याएं बनी हुई हैं तो मुख्यमंत्री क्यों नहीं उसके निवारण के लिए कोई उचित कदम उठाते हैं। 
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर रुके हुए कामों को गति मिलेगी, भ्रष्टाचार करके जनता की गाढ़ी कमाई के लूटे गयें पैसों की जांच कराई जाएगी और दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।