आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन को तैयार CM केजरीवाल, Congress ने किया इंकार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन को तैयार CM केजरीवाल, Congress ने किया इंकार

2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली आप पार्टी और कांग्रेस के

2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली आप पार्टी और कांग्रेस के बीच चुनावी गठबंधन की चर्चा एक बार फिर से तेज हो गई है।

आपको बता दे कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सत्ता संभाल रही आम आदमी पार्टी ने इसको लेकर खास रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसका खुलासा उस समय हुआ जब आम आदमी पार्टी के एक बड़े नेता ने दिल्ली में महागठबंधन का समर्थन कर दिया।

BJP ने कांग्रेस अध्यक्ष को बताया निर्लज्ज, कहा- राहुल शहरी नक्सलियों का करते हैं समर्थन

वही ,आप नेता की ओर से आए इस बयान के बाद ये चर्चा शुरू हो गई कि क्या आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोई गठबंधन की संभावनाएं बन रही हैं? हालांकि जल्द ही दिल्ली कांग्रेस ने आप से किसी भी तरह के गठबंधन से इंकार कर दिया।

ऐसा कहा जा रहा है कि दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन इस गठबंधन के लिए तैयार नहीं हैं।

आपको बता दे कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाने वाले दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने गुरुवार को कहा कि विपक्ष के प्रस्तावित महागठबंधन में आप का शामिल होना दिल्ली और देश के हक में है।

गोयल ने कहा कि महागठबंधन में केवल कांग्रेस ही नहीं अन्य पार्टियां भी हैं। दरअसल हम विपक्ष के तमाम दलों के साथ खड़े होने की बात कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 9 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।