कालकाजी में घाट बनाने की अनुमति मिलने पर सीएम केजरीवाल ने पूर्वांचल के लोगों को दी बधाई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कालकाजी में घाट बनाने की अनुमति मिलने पर सीएम केजरीवाल ने पूर्वांचल के लोगों को दी बधाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को पूर्वांचल के लोगों को छठ पूजा के लिए राष्ट्रीय राजधानी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को पूर्वांचल के लोगों को छठ पूजा के लिए राष्ट्रीय राजधानी के कालकाजी में घाट बनाए जाने की अनुमति मिलने पर बधाई दी। इससे पहले कालकाजी में दिल्ली नगर निगम के पार्क में ‘घाट’ बनाने की अनुमति नहीं दी गई थी। 
आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ गुरुवार को थोड़ी देर के लिए दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में धरना दिया था। इसके बाद अधिकारियों ने घाट बनाने की अनुमति दे दी थी। आप नेताओं ने भाजपा पर घाट निर्माण को लेकर ‘‘गंदी राजनीति’’ करने का आरोप भी लगाया था।
केजरीवाल ने ट्वीट किया , “पहले, जीके (ग्रेटर कैलाश) में कुछ लोग पूर्वांचल भाइयों को छठ के लिए घाट नहीं बनाने दे रहे थे। पूर्वांचली भाइयों ने साथ संघर्ष किया और अंत में आपकी जीत हुई, और अहंकार की हार। घाट अब बन रहा है। बधाई।” 
1572604238 kejriwal tweet
आपको बता दें कि छठ उत्सव मुख्यत: बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग (पूर्वांचली) मनाते हैं। चार दिवसीय छठ उत्सव गुरुवार को शुरू हो गया और इसके अंतिम दो दिनों में श्रद्धालु पूजा करेंगे और सुबह तथा शाम में नदी या अन्य जल निकायों में डुबकी लगाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगे। पूजा के लिए गड्ढे खोदने के बाद इनमें पानी भर कर अस्थायी ‘‘घाट’’ बनाए गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।