केजरीवाल और सिसोदिया ने जताया दुख - Punjab Kesari
Girl in a jacket

केजरीवाल और सिसोदिया ने जताया दुख

पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद

पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दुख प्रकट किया है। सीएम और डिप्टी सीएम ने भाजपा नेता के निधन को देश के लिए बड़ी क्षति बताया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ नेता अरुण जेटली जी का असामयिक निधन राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है। 
वो एक शानदार कानूनविद् और एक अनुभवी राजनेता थे जो अपने शासन कौशल के लिए जाने जाते हैं, देश उन्हें सदैव याद रखेगा। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति संवेदना। वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री और वरिष्ठ नेता अरुण जेटली जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत धक्का लगा। मैं उन्हें कई सालों से जानता था और हमेशा उनमें एक जानकार और कर्मठ इंसान पाया, उनकी याद आएगी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।