‘केजरी-सिसोदिया को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं’ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘केजरी-सिसोदिया को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं’

तिवारी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दोषी पाये गए हैं

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 10 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने प्रदेश कार्यालय में एक संयुक्त प्रेस वार्ता की। तिवारी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दोषी पाये गए हैं और अदालत ने उन्हें 10-10 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी है। 
प्रदेश के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री जमानत पर हैं, इसलिये उन्हें संवैधानिक पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। केजरीवाल सरकार झूठ की इमारत पर खड़ी है। भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, लेकिन भाजपा उनके झूठे आरोपों का निरंतर पर्दाफाश करती रही है। केजरीवाल सरकार के ऊपर 2000 करोड़ के आरोप की शिकायत लोकायुक्त और एसीबी में की गई है। हाल ही में स्कूल में बच्चे के ऊपर पंखा गिरने के मामले में सिसोदिया ने स्कूल में मीडिया के जाने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी क्योंकि उन्हें मामले का पर्दाफाश होने का डर लग रहा था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।