कौरव-पांडव जैसा होगा 2019 का लोकसभा चुनाव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कौरव-पांडव जैसा होगा 2019 का लोकसभा चुनाव

हर्षवर्धन ने कहा कि आज सारी दुनिया की नजर भारत की ओर लगी हुई है। दुनिया के लोग

नई दिल्ली : 2019 में होने वाला लोकसभा चुनाव महाभारत युद्ध जैसा होगा जिसमें एकतरफ वे शक्तियां एकजुट होकर लोकरक्षक पांडवों के खिलाफ अधर्मयुद्ध करने के लिए मैदान में उतरने को आमादा हैं। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे अर्जुन देश विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए अपनी राष्ट्रवादी टीम के साथ मैदान में खड़े होकर भाजपा विरोधी लोगों को ललकार रहे हैं।

गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए 114 बिंदुओं का जो दस्तावेज देश के समक्ष प्रस्तुत किया, उसे डॉ. हर्षवर्धन ने नई भगवद्गीता बताया। केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने देश के सभी राष्ट्रवादियों और भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि आज से लेकर लोकसभा चुनाव संपन्न हो जाने तक यह दस्तावेज हर घर और हर व्यक्ति तक पहुंचाएं जिससे देश की जनता राष्ट्रवादियों और राष्ट्रविरोधियों के बीच के अंतर को अच्छी तरह समझ सके।

राष्ट्र निर्माण के जो कार्य पिछले 70 साल में नहीं किए गए थे, उन्हें मोदी सरकार ने संभव कर दिखाया है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि 2019 में बनने वाली मोदी सरकार देश के 130 करोड़ लोगों की तकदीर पूरी तरह से बदल देगी। यह सरकार एक ऐसे नये भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, जहां हर व्यक्ति को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। जहां हर व्यक्ति स्वस्थ, सुरक्षित और शिक्षित हो।

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि मोदी सरकार पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार करने में जुटी है। वर्ष 2022 तक देश के हर परिवार के पास निजी मकान हो, इस सपने को साकार कर दिखाना है। हर्षवर्धन ने कहा कि आज सारी दुनिया की नजर भारत की ओर लगी हुई है। दुनिया के लोग विश्व पटल पर एक उभरते हुए नये भारत को देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।