कर्नाटक चुनाव प्रचार : आज NAMO ऐप से किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे PM मोदी

NULL

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर्नाटक मिशन का आगाज हो चुका है। आज पीएम मोदी कर्नाटक बीजेपी की किसान इकाई के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। मंगलवार को उन्होंने सांथेमरहल्ली, चिक्कोडी और उडुपी की रैलियों में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। आज पीएम मोदी नमो ऐप के जरिए किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यह संबोधन सुबह 9 बजे से शुरू होगा। मोदी यह संबोधन ऐसे दिन करेंगे जब उनकी सरकार देश भर में ब्लाक स्तर पर किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन कर रही है।

बीजेपी ने अपने सांसदों से इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहा है। मोदी ने चुनाव वाले राज्यों के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से बात करने के लिए अक्सर आधुनिक संचार उपकरणों का इस्तेमाल किया है। किसानों का मुद्दा चुनाव प्रचार अभियान के केंद्र में है। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस और केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी दोनों ही एक दूसरे पर ‘‘किसान विरोधी’’ होने का आरोप लगा रही हैं। 1 से 8 मई के बीच पीएम मोदी 15 रैलियां संबोधित कर सकते हैं। मोदी की रैलियों से बीजेपी के पक्ष को मजबूती मिलेगी। वो 3 मई, 4 मई, 5 मई और 8 मई को तीन-तीन रैलियां कर सकते हैं।

चामराजनगर जिले के सांथेमरहल्ली में कर्नाटक मिशन का आगाज करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली में कर्नाटक की चुनाव की खबरें आती हैं कि बीजेपी की हवा चल रही है, आज मेरी पहली जनसभा है और ऐसा लग रहा है कि कर्नाटक में बीजेपी की आंधी चल रही है। पीएम मोदी ने राहुल गांधी की टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने हाल ही में मुझे चुनौती दी थी, उन्होंने कहा कि अगर मैं संसद में 15 मिनट बोलूंगा तो मोदी जी बैठ भी नहीं पाएंगे। वे 15 मिनट बोलेंगे, ये भी एक बड़ी बात है और मैं बैठ नहीं पाउंगा तो ये सुनकर मुझे याद आता है कि वाह क्या सीन है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कर्नाटक के विकास के बारे में 15 मिनट बोलना चाहिए।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।