कमल हासन, स्टालिन ने अभिनेता-नेता अंबरीश के निधन पर जताया शोक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कमल हासन, स्टालिन ने अभिनेता-नेता अंबरीश के निधन पर जताया शोक

अभिनेता-राजनेता कमल हासन ने मशहूर कन्नड़ स्टार अंबरीश के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त किया और कहा

अभिनेता-राजनेता कमल हासन ने मशहूर कन्नड़ स्टार अंबरीश के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि पूर्व मंत्री का दिल एक ‘बच्चे जैसा’ था।

द्रमुक अध्यक्ष एवं तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एम के स्टालिन ने भी कन्नड़ अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया।

तमिल भाषा में किए गए ट्वीट में हासन ने कहा, ‘‘अंबरीश 42 साल से मेरे मित्र थे। दिखने में थोड़े सख्त थे, लेकिन उनका दिल बच्चे जैसा था। उनके परिवार, प्रशंसकों और मेरे जैसे दोस्तों के लिए हार्दिक संवेदना।’’ पूर्व में कर्नाटक सरकार में मंत्री रहे अंबरीश का शनिवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 66 साल के थे।

tamil actor

अंबरीश ने तमिल सहित 200 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्होंने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की अगुवाई वाली सरकार में आवास मंत्री के रूप में सेवाएं दी।

इस बीच, दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (एसआईएए) ने भी अंबरीश के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके अभिनय एवं राजनीतिक करियर के सफर को याद किया।

कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष सू तिरुनवुक्करसर ने भी अंबरीश के निधन पर दुख व्यक्त किया। तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने शनिवार को अंबरीश के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें ‘‘बेहतरीन दोस्त’’ करार दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।