जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा ने दिल्ली HC के मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा ने दिल्ली HC के मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उपराज्यपाल के सचिवालय ‘राज निवास’ में एक समारोह के दौरान न्यायमूर्ति

न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा ने दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ग्रहण की। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उपराज्यपाल के सचिवालय ‘राज निवास’ में एक समारोह के दौरान न्यायमूर्ति शर्मा को शपथ ग्रहण कराई। 13 मार्च को जस्टिस डीएन पटेल के सेवानिवृत्त होने के बाद से इस पद पर स्थायी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति नहीं हो पाई थी। 
तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा को स्थानांतरित कर दिल्ली हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले महीने इनके नामों की अनुशंसा की थी।  जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा का मध्य प्रदेश के भोपाल में 30 नवंबर, 1961 को जन्म हुआ था।
1656396990 hc
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने साल 2003 में 42 वर्ष की उम्र में ही न्यायमूर्ति शर्मा को वरिष्ठ अधिवक्ता मनोनीत किया था। जनवरी, 2008 में उन्हें मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में प्रोन्नत किया गया और जनवरी, 2010 में स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। साल 2010 की जनवरी में उनका ट्रांसफर, कर्नाटक हाई कोर्ट में किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।