मेट्रो के आगे कूदकर बुजुर्ग ने दी जान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मेट्रो के आगे कूदकर बुजुर्ग ने दी जान

NULL

पूर्वी दिल्ली : लक्ष्मीनगर मेट्रो स्टेशन पर शनिवार दोपहर एक बुजुर्ग शख्स ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला है। फिलहाल, उनकी पहचान नहीं हो पाई है। साथ ही उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।

पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर बुजुर्ग की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार दोपहर 12.05 पर लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन से सूचना मिली थी ​कि एक शख्स ने द्वारका की ओर जाने वाली मेट्रो ट्रेन के आगे छलांग लगा दी है। तुरंत पुलिस और दिल्ली मेट्रो के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। बुजुर्ग को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घटने के बाद करीब आधे घंटे तक मेट्रो सेवा बाधित रही। जिससे यात्री काफी परेशान दिखे।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।