दादरा नगर हवेली, दमन एवं दीव से JDU के नेता BJP में शामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दादरा नगर हवेली, दमन एवं दीव से JDU के नेता BJP में शामिल

दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव से जद (यू) के 12 से अधिक नेता रविवार को

दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव से जद (यू) के 12 से अधिक नेता रविवार को यहां औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता एवं स्थानीय निकायों में निर्वाचित सदस्य यहां भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।
नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की यह तीसरी इकाई है जिसके नेता जद (यू) के भाजपा के साथ अलग होने के बाद भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश इकाइयों के जद (यू) नेता भाजपा में शामिल हुए थे।
भाजपा महासचिव तरुण चुग ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश से जदयू के 16 नेता रविवार को पार्टी में शामिल हुए।
इससे पहले मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में उसके कुछ विधायक थे जो भाजपा में शामिल हो गए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा के खिलाफ संयुक्त मोर्चा बनाने के लिए विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।