CAA : विरोध प्रदर्शनों के चलते दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CAA : विरोध प्रदर्शनों के चलते दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित

दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट किया,”पुलिस ने अवरोधक लगाए हैं और गुड़गांव से दिल्ली आने वाले वाहनों की

संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में चल रहे प्रदर्शनों के कारण गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुबह के व्यस्त समय में भीषण जाम लगा वहीं दिल्ली-गुडगांव एक्सप्रेसवे में वाहनों की लंबी कतारें नजर आईं। दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट किया,‘‘पुलिस ने अवरोधक लगाए हैं और गुड़गांव से दिल्ली आने वाले वाहनों की जांच की जा रही है जिसके कारण उन मार्गों में यातायात प्रभावित हुआ है।’’ 
पुलिस ने बताया कि स्वाभिमान रैली के कारण दिल्ली गेट से जीपीओ तक भारी यातायात है। इसके अलावा सुभाष मार्ग,पीली कोठी,श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, लाल किला और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है। अधिकारी यातायात की स्थिति पर लगातार ट्वीट कर जानकारी दे रहे हैं।

1576744214 guru1

 
दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘प्रदर्शनों के कारण आया नगर सीमा से दिल्ली की ओर और कापसहेड़ा सीमा से दिल्ली की ओर भारी यातायात है। मथुरा रोड से कालिंदी कुंज के बीच सड़क संख्या 13ए यातायात के लिए बंद है। नोएडा से दिल्ली आने वाले लोगों को डीएनडी अथवा अक्षरधाम मार्ग पकड़ने की सलाह दी जाती है।’’ 
निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद प्रदर्शनकारी लाल किले और मंडी हाउस में जमा हो गए हैं। पुलिस ने बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने कहा कि इन प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस की इजाजत नहीं मिली थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।