जैन की गिरफ्तारी को राजघाट पर प्रदर्शन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जैन की गिरफ्तारी को राजघाट पर प्रदर्शन

NULL

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी पूर्वांचल मोर्चा की ओर से दिल्ली सरकार के मंत्री सतेन्द्र जैन को बर्खास्त करने की मांग को लेकर राजघाट पर धरना दिया गया। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा महामंत्री राजेश भाटिया ने पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष मनीष सिंह के नेतृत्व में धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। धरने पर आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल और सतेन्द्र जैन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं दिल्ली सरकार के मंत्री जैन को बर्खास्त करने की मांग की।

बाद में वे महात्मा गांधी की समाधि पर केजरीवाल सरकार को सद्बुद्धि देने और उन्हें ईमानदारी से काम करने की प्रेरणा देने के लिए प्रार्थना की। राजेश भाटिया ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने इंडिया अगेंस्ट करप्शन के संघर्ष दिनों में राजघाट का खूब राजनीतिक उपयोग किया पर सत्ता में आते ही वह महात्मा गांधी को भुला बैठे और उनकी सरकार ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार में संलिप्त है। इसलिए आज हम महात्मा गांधी की समाधि पर प्रार्थना करने आये हैं कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को सद्बुद्धि मिले और भ्रष्ट सहयोगी सतेन्द्र जैन को बर्खास्त करें।

पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि अगले कुछ दिनों हमारे मोर्चा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के विरूद्ध जनमानस को तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार एवं निकम्मेपन से हताश हो चुकी है।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।