70 साल लगे यमुना को गंदा होने में तो दो दिनों में इसे साफ नहीं किया जा सकता : केजरीवाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

70 साल लगे यमुना को गंदा होने में तो दो दिनों में इसे साफ नहीं किया जा सकता : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने वर्ष 2025 तक यमुना की सफाई का

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने वर्ष 2025 तक यमुना की सफाई का लक्ष्य निर्धारित किया है और इस दिशा ने निरंतर काम किया जा रहा है। श्री केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में गुरुवार को कहा कि यमुना नदी सभी दिल्लीवासियों के लिए प्यारी है। यमुना हमारी जीवन रेखा है लेकिन वह बहुत गंदी है। यमुना में दिल्ली के गंदगी गिरती है। सभी दिल्लीवासी और देशवासी चाहते हैं कि दिल्ली से गुजरते वक़्त यमुना साफ़ रहनी चाहिए। 
यमुना हमारी जीवन रेखा है
उन्होंने कहा कि 70 साल लगे यमुना को गंदा होने में तो दो दिनों में इसे साफ़ नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यमुना की सफ़ई के लिए जोरशोर और युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ओखला, रिठाला समेत कई जगहों पर नए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बन रहे हैं। इसके अलावा जो पहले से बने प्लांट है वह पुराने हिसाब से चल रहे हैं इसलिए उनकी तकनीक बदल रहे हैं ताकि सीवर का पानी साफ होकर निकले।
गंदगी को लेकर उद्योगों पर नकेल कसी जाएगी
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि नजफगढ़ ड्रेन, गाजीपुर ड्रेन की सफाई का काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि गंदगी को लेकर उद्योगों पर नकेल कसी जाएगी। झुग्गी झोपड़ की जनसुविधा केंद, की गंदगी को भी सीवर में डाला जाएगा। `उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सभी घरों को सीवर लाइन से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है और इसके बदले घर वालों से मामूली राशि उनके पानी बिल के साथ जोड़कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।