Girl in a jacket

ट्रैफिक प्लान बनाने के निर्देश

NULL

नई दिल्ली : दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने शनिवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा लंबे समय से बनाये जा रहे रानी झांसी फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। उन्होंने इस फ्लाईओवर के जल्द खुलने की संभावना को देखते हुए अधिकारियों को यहां की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक विस्तृत ट्रैफिक प्लान बनाने के निर्देश दिये।

फ्लाईओवर की प्रगति का जायजा लेने पहुंचे एलजी ने उत्तरी निगम के अधिकारियों से कहा कि वे संबंधित नागरिक निकायों के साथ तालमेल करके यहां के आसपास की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उपाय करें। ताकि जब इस फ्लाईओवर की आधिकारिक शुरुआत हो तो लोगों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े। इस दौरान एलजी ने नगर निगम और संबंधित एजेंसी से इस फ्लाईओवर का सौंदर्यीकरण करने और उसके दोनों ओर क्रैश बेरियर लगाने के भी निर्देश दिये।

एलजी ने किया मिलेनियम पार्क स्थित शांति स्तूप का दौरा

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के अध्यक्ष और उपराज्यपाल अनिल बैजल ने शनिवार को डीडीए द्वारा विकसित मिलेनियम पार्क में बने शांति स्तूप का दौरा किया। एलजी हाउस और डीडीए के अधिकारियों के साथ यहां आये एलजी ने शांति स्तूप सहित अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति जानी। उक्त कामों की जानकारी लेने के बाद एलजी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे यहां पार्किंग की भी व्यवस्था करें।

उन्होंने अधिकारियों को सारे काम इस साल के अंत तक हर हाल में पूरे करने के निर्देश दिये। अधिकारियों ने एलजी को बताया कि 84 एकड में फैले इस पार्क के 2.8 एकड़ हिस्से में राजधानी में अपनी किस्म का पहला शांति स्तूप निर्मित किया जा रहा है। यहां आने वाले दर्शकों को लुभाने के लिए डीडीए यहां दर्शक दीर्घा और शांति संग्रहालय का भी निर्माण कर रहा है। इसके अलावा यहां खुले एरिया में जापानी स्टाइल का एक गार्डन और झील के उपर ब्रिज भी बनाया जा रहा है।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।