सीसीटीवी कंट्रोल रूमों का हुआ निरीक्षण - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सीसीटीवी कंट्रोल रूमों का हुआ निरीक्षण

राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम का भ्रमण कराया गया तथा उन्हें डायल-100 कन्ट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली

भोपाल : मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक वी. के सिंह ने मतदान के दौरान कानून व्यवस्था की जानकारी लेने के लिए डायल-100 और सीसीटीवी के कंट्रोल रूमों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए तथा सीसीटीवी कैमरे में कैद कानून व्यवस्था की तस्वीरें देखीं। सिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार) उपेन्द्र जैन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (रेडियो) साकेत प्रकाश पाण्डेय द्वारा राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम का भ्रमण कराया गया तथा उन्हें डायल-100 कन्ट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली सूचनाओं की जानकारी दी गयी।

इसके अलावा उन्होंने राज्य स्तरीय सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम का भी भ्रमण किया और कैमरों के माध्यम से प्रदेश में कानून व्यवस्था का जायजा लिया। मंगलवार रात्रि 12 बजे से कल शाम 05 बजे तक राज्य स्तरीय कन्ट्रोल रूम में चुनाव संबंधी 698 सूचनाएं प्राप्त हुईं। सर्वाधिक भिण्ड से 75, मुरैना से 65, रीवा से 50 चुनाव संबंधी सूचनाएं प्राप्त हुईं। इंदौर से 36 सूचनाएं प्राप्त हुईं तथा ग्वालियर से 21 एवं जबलपुर से 29 सूचनाएं प्राप्त हुईं। भोपाल जिले से 10 सूचनाएं प्राप्त हुईं हैं। इन सूचनाओं पर डायल 100 द्वारा तत्काल कार्रवाई की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।