हाई सिक्योरिटी वार्ड में कैदियों की मौज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हाई सिक्योरिटी वार्ड में कैदियों की मौज

दिल्ली का जेल कैदियों के लिए किसी पिकनिक स्पॉट से कम नहीं है शायद यही कारण है कि

नई दिल्ली : दिल्ली का जेल कैदियों के लिए किसी पिकनिक स्पॉट से कम नहीं है शायद यही कारण है कि कैदी कारागार में बंद होते हुए भी फाइव स्टार की सुविधाऐं ले रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सो​शल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो यमुनापार के मंडोली जेल का है। यह वीडियो लूट के बाद हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे रुस्तम नामक बदमाश का है। वह मंडोली जेल नंबर-15, वार्ड नंबर 1 स्थित ब्लॉक नंबर-5 के हाई सिक्योरिटी वार्ड में बंद है। सलीम, सोहराब और रुस्तम तीन भाईयों का चर्चित गैंग है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इसके गुर्गे जेल में आए और रुस्तम उन्हें जेल में मिलने वाली सुविधाएं उन्हें दिखा रहा है। वीडियो में उसके साथ एक और कैदी सुनील भी है। वीडियो में इंडक्शन चूल्हा, जेल में मिलने वाला पनीर, सोने के लिए बढ़िया बेड और अलग कमरा देखा जा सकता है। मंडोली जेल के एक अधिकारी के अनुसार रुस्तम ने वर्ष 2008 में यमुनापार के कृष्णा नगर में एक ज्वेलरी शॉप को दिनदहाड़े लूट लिया था।

लूट का विरोध करने पर शॉप के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। रुस्तम को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। इसके दोनों भाई सलीम और सोहराब भी नामी बदमाश है और वे दोनों अन्य केस में यूपी के जेल में सजा काट रहा है। लखनऊ में इन तीनों भाइयों के नाम से गैंग चलता है। इस गैंग को लखनऊ के लोग सलीम रूस्तम गैंग के नाम से जानते हैं। गैंग का संचालन तीनों भाई जेल से ही कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।