तिवारी के निधन से देश ने एक महान नेता खो दिया है : मनमोहन  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तिवारी के निधन से देश ने एक महान नेता खो दिया है : मनमोहन 

नयी दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण दत्त

नयी दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण दत्त तिवारी के निधन पर शोक जताया और कहा कि देश ने एक महान नेता खो दिया है। तिवारी की पत्नी उज्वला तिवारी को भेजे शोक संदेश में सिंह ने कहा, ‘‘मुझे आपके पति श्री नारायण दत्त तिवारी के दुखद निधन के बारे में पता चला। उनके निधन से देश ने एक महान नेता और केंद्र सरकार में कुशल मंत्री रहे नेता को खो दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, विदेश मंत्री एवं वित्त मंत्री तथा आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर उनकी सेवा को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।’’ सिंह ने कहा, ‘‘मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर इस बड़ी क्षति को सहने की आपको शक्ति प्रदान करे।’’ तिवारी का गुरूवार को यहां एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।