आने वाले 3 सालों में पानी की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा, CM केजरीवाल ने दिल्ली वालो से किया वादा! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आने वाले 3 सालों में पानी की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा, CM केजरीवाल ने दिल्ली वालो से किया वादा!

राजधानी दिल्ली में आज भी ऐसे कई इलाके है जहां पानी की समस्या को अभी तक दूर नहीं

राजधानी दिल्ली में आज भी ऐसे कई इलाके है जहां पानी की समस्या को अभी तक दूर नहीं किया गया है। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल निर्देशन में दिल्ली जल बोर्ड ने कई पहल किए हैं। जिसके कारण दिल्ली में पानी की समस्या काफी हद तक काम होने होने की संभावना है। 
मुख्यमंत्री केजरीवाल का कहना है की दिल्ली सरकार इस मुहिम के जरूर कामयाब होगी। दिल्ली करीब 1000 एमजीडी पानी का उत्पादन कर रही है। हम इसे बढ़ाकर 1200 एमजीडी तक ले जाना चाहते हैं। अगर हम इस लक्ष्य को हासिल कर लेते हैं तो फिर दिल्लीवालों को पानी की कमी नहीं होगी। 
1686727794 20220609085l
आपको बता दें , जब सीएम अरविंद केजरीवाल की सरकार 2015 में बनी थी उस समय दिल्ली करीब 850 एमजीडी पानी का उत्पादन करती थी। अगले दो से तीन साल तक दिल्ली की जनता को पानी की किल्लत नहीं झेलनी पड़ेगी। दिल्ली जल बोर्ड द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल के निर्देशन में कई पहल की जा रही है, जिससे पानी की कमी खत्म होने की उम्मीद काफी हद तक बढ़ गई है। 
दिल्ली के सीएम का कहना है कि हमारी सरकार इस अभियान में जरूर सफल होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली करीब 1000 एमजीडी पानी का उत्पादन कर रही है। हम इसे बढ़ाकर 1200 MGD करना चाहते हैं। अगर हम इस लक्ष्य को हासिल कर लेते हैं तो दिल्ली के लोगों के लिए पानी की कमी नहीं होगी। बता दें कि 2015 में जब सीएम अरविंद केजरीवाल की सरकार बनी थी, उस वक्त दिल्ली में करीब 850 MGD पानी पैदा होता था। 
1686727820 20230408053l
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले कदम के तहत उत्तरी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली में यमुना के पार पानी के लिए बड़ी योजना पर काम चल रहा है। इस क्षेत्र में हर साल प्राकृतिक रूप से वाटर रिचार्ज होता है। यमुना में हर साल बाढ़ का खतरा रहता है। इससे पूरी पूर्वी दिल्ली अपने आप रिचार्ज हो जाती है। इन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर नलकूप लगाए जा रहे हैं। इन ट्यूबवेल से हम काफी पानी निकाल सकेंगे। अगले साल इसे फिर से रिचार्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।