असम के कुछ जिलों में बंद का रहा असर, जनजीवन हुआ प्रभावित, 700 प्रदर्शनकारी हिरासत में - Punjab Kesari
Girl in a jacket

असम के कुछ जिलों में बंद का रहा असर, जनजीवन हुआ प्रभावित, 700 प्रदर्शनकारी हिरासत में

तिनसुकिया जिले में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या किये जाने के विरोध में शनिवार को 12 घंटे

तिनसुकिया जिले में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या किये जाने के विरोध में शनिवार को 12 घंटे के राज्यव्यापी बंद के दौरान असम के कुछ जिलों में प्रदर्शनकारियों ने रेल पटरियों पर धरना दिया, वाहनों पर पथराव किया और सड़कों पर टायर जलाए।

पुलिस ने बंद के दौरान लगभग 700 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने बताया कि सुबह पांच बजे से शुरू हुये बंद का सबसे ज्यादा असर बंगाली भाषी लोगों की बहुलता वाली बराक घाटी और ब्रह्मपुत्र घाटी के कुछ हिस्सों में देखने को मिला।

राज्य की राजधानी गुवाहाटी में बंद का असर नहीं दिखा। यहां सबकुछ सामान्य ही रहा। असम पुलिस ने ट्विटर पर कहा, ‘‘पूरे राज्य में अब तक 715 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। हम असम के लोगों के लिए सरकारी आदेश सुनिश्चित करने के अपने वादे को लेकर दृढ़ संकल्पित हैं।’

Diwali Special : इस दिवाली जरूर खरीदें झाड़ू, मां लक्ष्मी बना सकती है आपको करोड़पति

अखिल असम बंगाली युवा छात्र संघ और समान विचारधारा वाले कई संगठनों ने बृहस्पतिवार रात में हुई घटना के विरोध में बंद का आह्वान किया था। खेरोनीबारी गांव में बंदूकधारियों ने एक परिवार के तीन सदस्यों सहित पांच बांग्ला भाषी व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

कांग्रेस ने बराक घाटी में बंद का समर्थन किया। जिला भाजपा अध्यक्ष सुब्रत नाथ ने एक विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा हैलाकांडी में धरने को अपना समर्थन दिया।

तिनसुकिया और डिब्रूगढ़ में बंद नहीं रहा क्योंकि इन दोनों जिलों में शुक्रवार को बंद आयोजित किया गया था। कछार और करीमगंज के बराक घाटी जिलों में दुकान, व्यापारिक प्रतिष्ठान, शैक्षणिक संस्थान, निजी कार्यालय बंद रहे और सड़कों पर वाहन नहीं चले।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने सिल्चर में बंद करा रहे कांग्रेस विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ को हिरासत में ले लिया। उन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।