राजौरी गार्डन में बिना नोटिस सीलिंग

NULL

नई दिल्ली : गुरुवार को दक्षिणी और उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ओर से राजौरी गार्डन में चलाई गई सीलिंग ड्राइव से स्थानीय व्यापारियों में खासा रोष है। व्यापारियों का कहना है कि निगम की ओर से आज तक उन्हें एक नोटिस भी नहीं दिया गया है, लेकिन हमारी रोजी रोटी को निगम अधिकारियों ने सील कर दिया है। दिल्ली मार्बल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण गोयल का कहना है कि हमारी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। राजौरी गार्डन मेन रिंग रोड की एक साइड पर साउथ एमसीडी के दायरे में आता है और दूसरी तरफ नार्थ एमसीडी का एरिया लगता है।

मॉनिटरिंग कमेटी ने विजिट की और फीता मंगवाया और फिर दुकानों को सील कर दिया। टेंपरेरी शेड को भी सील किया है। पहले कभी निगम की ओर से हमें नोटिस नहीं दिया गया। और अब अचानक से दुकानें सील कर दी गई हैं। प्रवीण गोयल ने बताया कि मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्यों से आज मिलने गए तो उन्होंने कहा कि 1 महीने बाद आना, तब तक हमारी रोजी-रोटी कहां से चलेगी इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।