Girl in a jacket

पॉक्सो एक्ट में संशोधन का भाजपा ने किया स्वागत

NULL

नई दिल्ली : केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 12 साल या उससे कम उम्र की लड़की के साथ बलात्कार के दोषी को सजा-ए-मौत देने के लिए ‘प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस’ यानी पॉक्सो एक्ट में किए गए संशोधन का भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा और दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने स्वागत किया है। दोनों ने इस एक्ट में किए गए संशोधन को बाल अपराधों पर रोक लगाने में कारगर बताते हुए इसकी प्रशंसा की है।

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि गत कुछ में देशभर में बच्चियों के यौन शोषण के ऐसे मामले में सामने आए जिनमें बच्चियों के साथ पाशविकता और चरम हिंसा बरती गई। जिसके चलते उनकी मृत्यु तक हो गई। वहीं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सरकार के इस निर्णय पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि अब संशोधित पाॅक्सो एक्ट में 12 वर्ष से कम आयु की लड़कियों के बलात्कारियों के लिए मृत्युदंड का प्रावधान होगा। इस प्रकार के घृणित अपराध करने वाले अपराधियों में इससे भय उत्पन्न होगा।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।