SC की फटकार के बाद हरकत में आई दिल्ली सरकार, कल से अगले आदेश तक बंद रहेंगे स्कूल

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने गुरुवार को बताया कि वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर के मद्देनजर

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने गुरुवार को बताया कि वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में आगामी आदेश आने तक स्कूल शुक्रवार से बंद रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बीच स्कूलों में प्रत्यक्ष कक्षाएं शुरू करने को लेकर दिल्ली सरकार को गुरुवार को फटकार लगाई, जिसके बाद सरकार ने यह फैसला किया।
अगले आदेश तक बंद हुए स्कूल 
गोपाल राय ने कहा,‘‘हमने वायु गुणवत्ता में सुधार का पूर्वानुमान जताए जाने के कारण स्कूल फिर से खोल दिए थे, लेकिन वायु प्रदूषण फिर से बढ़ गया है और हमने आगामी आदेश आने तक शुक्रवार से स्कूल बंद करने का फैसला किया है।’’ दिल्ली में स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान 13 नवंबर से बंद थे, लेकिन उन्हें सोमवार से खोल दिया गया था।
SC ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, दिल्ली और पड़ोसी राज्यों को प्रदूषण को लेकर गंभीर कदम उठाने का आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए औद्योगिक और वाहनों से होने वाले प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। जिसे वायु गुणवत्ता में लगातार आ रही गिरावट के मुख्य कारणों के तौर पर देखा जाता है।

सांसदों के निलंबन को लेकर राहुल गांधी का ट्वीट, ‘जो सरकार डरे, वो अन्याय ही करे’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।